शिक्षकों की समस्या का निराकरण संघ का प्रथम कर्तव्य–प्रमोद
दरभंगा ।टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के हनुमाननगर प्रखंड ईकाई की बैठक स्थानीय उच्च विद्यालय पटोरी के प्रांगण में जिला अध्यक्ष प्रमोद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्या पर चर्चा एवं संगठन के आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमे नवनियुक्त शिक्षक राजीव कुमार अध्यक्ष, अश्विंद्र मिश्रा सचिव, पंकज कुमार कोषाध्यक्ष, यासिर अरफात मिडिया प्रभारी, देवशंकर प्रसाद सिंह प्रवक्ता, राहत अली एवं श्लोक कुमार उपाध्यक्ष, सरफराज आलम एवं आनंद कुमार उपसचिव तथा सतीश कुमार सुमन जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। बतौर पर्यवेक्षक प्रवक्ता जिला प्रवक्ता धनंजय झा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संघ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को पटल पर रखा। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल ने शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना संघ की प्रथम प्राथमिकता बताया। मौके पर अभिषेक कुमार भगत, रंजन पासवान, उपदेश कुमार राम नरेश चौधरी समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित हुए।