दरभंगा।समाजिक कार्यकर्ता सह युवा राजद जिला सचिव प्रकाश कुमार ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिख कर ग्रामीण बैंक के शाखा उज्जैना के समस्या से ध्यान आकर्षित कराया है।पत्र के अनुसार उज्जैना शाखा में वर्षो से प्रिंटर की समस्या से बैंक जूझ रहा है।जिससे ग्राहक भी हैरान परेशान है।शाखा में लगे सभी कम्प्यूटर भी पुराने हो गए है।शाखा की समस्या को जल्द दूर करने हेतु अधिकारी से आग्रह किया है।श्री कुमार ने बताया कि दो साल से उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को पत्र लिख कर समस्या दूर करने का आग्रह करता आ रहा हूँ। इतना ही नही मुज्जफरपुर जा कर भी वरीय अधिकारियों से मिल कर पत्र सौंपा था । लेकिन समस्या जस का तस बना हुआ है।दूसरी ओर सभी अधिकारी अपने जिम्मेदारी से भाग रहें हैं। ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को सिर्फ अपना वेतन समय मिले इसके लिए वे अपनी मांगे मनवाने के हर हथकंडे अपनाते रहते है। लेकिन बैंक की समस्या से इन्हें दूर दूर तक कुछ लेना देना नही है।ग्रामीण बैंक के ग्राहकों की अब बड़ी समस्या सीएससी के द्वारा निकालने पर राशि फंसने का डर बना रहता है अगर सीएससी के द्वारा राशि फस जाय तो कम से कम एक महीना ग्राहक को इंतजार करना पड़ेगा जिसके कारण ग्राहक को सीएससी संचालक से उलझते देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि बैंक शाखा में अब तक सीसीटीवी कैमरा और गार्ड की तैनाती नही किया गया इसके ओर भी अधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराया है
Posted inFeatured