मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष के द्वारा डीएम को “बिहार बढ़कर रहेगा” पुस्तक भेंट किया

 

दरभंगा । समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने जिला पदाधिकारी को पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा॰ जगन्नाथ मिश्र द्वारा लिखित “बिहार बढ़कर रहेगा” पुस्तक भेंट की । जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने पुस्तक पाकर प्रसन्नता व्यक्त की।ज्ञातव्य हो कि इस पुस्तक में डा॰ मिश्र के मुख्यमंत्रित्व व केंद्रीय मंत्रित्व काल में बिहार के विकास के लिए लिये गए निर्णयों के साथ साथ राज्य की उन्नति की संभावनाओं की रूप रेखा का वर्णन किया गया है।सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक आदि दृष्टिकोण से राज्य के स्वर्णिम, भूत, वर्तमान व भविष्य की समीक्षा इस पुस्तक में की गई है।यह पुस्तक बिहार के विकास के लिए दस्तावेज व मार्गदर्शक की भुमिका अदा कर सकता है।इस पुस्तक का विमोचन भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी ने किया था।
श्री चौधरी के साथ कृष्ण कुमार मिश्र “प्रभाकर “,राजकुमार झा, सुरेश कुमार , राजकुमार महतो व प्रकाश झा भी शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *