मुखिया संघ की बैठक में लिए गए आक्रोश पूर्ण फैसला

दरभंगा। किरतपुर प्रखंड के मुखिया संघ की एक बैठक सामुदायिक भवन किरतपुर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जमालपुर पंचायत के मुखिया अफजल अली खान ने किया। बैठक में उपस्थित मुखिया ने प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मुद्दा उठाया। मुखिया प्रतिनिधि कैलू सदा ने मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को उठाया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की मनरेगा योजना में कार्यरत सभी अधिकारी एवम पदाधिकारी एक भी जन प्रतिनिधि का महत्व नहीं देते है। मनरेगा में भुगतान के समय अपना निजी खाता डाल कर गरीब के नाम पर भुगतान करवा लेता है। वही पंचायत में प्रतिनियुक्ति कर्मी समय पर पंचायत में नहीं आते है। लूट खसोट इस तरह से व्याप्त है की कार्य करना दुष्कर हो रहा है। रसियारी पौनी पंचायत के मुखिया सह संघ अध्यक्ष फेंकन कामती ने कहा की साप्ताहिक जांच के नाम पर दोहन किया जाता है। सभी कर्मी का उपस्थित मुखिया को देना है लेकिन आज तक कोई कर्मी ने मुखिया से उपस्थिति लिए बगैर बिना ड्यूटी के भुगतान पा रहे है। खैसा जमालपुर की मुखिया सह संघ सचिव अकबरी तलक ने कहा की प्रखंड के सभी अधिकारी अपने मन से सभी कार्य को अंजाम देते है। मुखिया जी को अपने मुखिया होने का एहसास तक नहीं होने देते है। बैठक के दौरान सभी मुखिया  ने थाना के गलत रवैए को भी उठाया। बैठक में सर्वसमती से फैसला लिया गया। की सभी मामले को समंधित अधिकारी के पास उठाया जाएगा। नही सुधार होने के स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कुबौल ढांगा पंचायत की मुखिया सह संघ अध्यक्ष रंजीता कुमारी,नरकटिया भंडारिया पंचायत के मुखिया नरेश यादव,किरतपुर पंचायत के मुखिया बबिता देवी, तरवारा झगड़ुआ पंचायत के मुखिया रामप्रसाद सदा, झगरुआ पंचायत के मुखिया मो. आदिल मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *