बाइकर्स गैंग की इंट्री, दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर लूट को अंजाम दिया

दरभंगा।बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दोनार बेनीपुर मुख्य सड़क बीएमपी-13 के समीप स्कार्पियो को रोक पिस्टल के बल पर लूट को अंजाम दे कर अपराधी फरार हो गया।
पीड़ित ने बहादुर पुर थाना में आबेदन दिया है।
आबेदन के अनुसार पीड़ित सारण जिला के भगवान नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर वार्ड 15 निवासी स्वर्गीय कैलाशपति प्रसाद के पुत्र सर्वपाली हर्षवर्धन है जो अपनी ससुराल सहरसा से वापस अपने घर जा रहे थे।
जैसे ही स्कार्पियो बीएमपी के पास पहुँचा वैसे ही हथियार के बल पर मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने गाड़ी को रोकने हेतु कहा जैसे ही गाड़ी रुका, अपराधी ने गाड़ी में बैठे लोगों से लूट पाट करने लगा। लूटपाट में नकद आठ हजार रुपया और कीमती एक मोबाइल लूट लिया। मामले को लेकर पीड़ित ने बहादुरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। घटना के सम्बंध में बहादुर पुर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राम कृष्णा ने कहा कि मामला की जानकारी मिली है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *