बहादुरपुर थाना ने दिलावरपुर गांव से भारी मात्रा में जप्त किया शराब

दरभंगा। जिला पुलिस कप्तान बाबूराम के निर्देश पर जिले में शराब माफियाओं के विरुद्ध चला सघन छापेमारी अभियान।इतनी शख्ती के बाबजूद शराब कारोबारी अपने अबैध कारोबार को चलाने में कोई कोर कसर नही छोड़ता। सघन छापेमारी अभियान में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में पुलिस ने देर रात शराब की बड़ी खेप को जप्त किया है। बहादुरपुर पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिलावरपुर गांव में छापेमारी के दौरान दिलावरपुर गांव के समीप भारी मात्रा में विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि दिलावरपुर गांव में शराब तस्करी करने वाले शराब माफिया शराब की बड़ी खेप देर रात उतारने बाली है। जहाँ बहादुरपुर पुलिस की गश्ती टीम ने दिलावरपुर गांव के इर्दगिर्द घूम रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि शराब का खेप उतर रहा है। गश्ती टीम मौके पर पहुंचकर  शराब को जप्त कर लिया। लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल रहा। मामले के सम्बंध में बहादुरपुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी राम कृष्ण ने बताया कि दिलावरपुर गांव में गस्ती टीम ने भारी मात्रा में शराब की खेप को उतरने के दौरान 22 पेटी शराब को जप्त किया गया है। फिलहाल मौके पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। शराब तस्कर माफियाओं को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *