मासूम निशी की हत्यारे को मिली आजीवन कारावास

 

दरभंगा ।व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को हत्या के मामले में मनीगाछी थाना क्षेत्र के नेहरा गांव निवासी रणधीर सहनी (मृतका के चाचा) एवं निशा देवी(चाची) को भतीजी के हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है । दोनों अभियुक्तों को न्यायालय ने 2 जुलाई को दोषी करार दिया था और सजा के बिंदु पर सुनवाई हेतु तारीख निर्धारित की गई थी ।गौरतलब है कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के नेहरा ग्राम निवासी 11 वर्षीय निशी कुमारी को आपसी रंजीश को लेकर मारपीट कर जख्मी करने तथा केरोसिन तेल छिरक कर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजन ने मनीगाछी थाना कांड संख्या 264/15 दर्ज कराई थी । जिसमे मनीगाछी थाना द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित करने के बाद न्यायालय ने हत्या के आरोप में संज्ञान लेते हुए । विचारण अदालत में सत्रवाद संख्या 297 लंबित था ।जिसमे अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों ने न्यायालय में उपस्थित होकर गवाही दी । न्यायालय सभी गवाहों की गवाही प्रस्तुत प्रदर्श के वाद उभय पक्ष की सुनवाई के बाद दोनों उपयुर्क्त अभियुक्तों को दोषी करार के बाद सजा सुनाई है ।अभियुक्त रणधीर सहनी पूर्व से घटना के बाद न्यायिक हिरासत में थे । वहीं एक अभियुक्त निशा देवी को न्यायालय द्वारा दोषी करार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *