29 दिसम्बर को रामनगर आई.टी.आई में लगेगा ऑफ लाईन जॉब कैंप
दरभंगा । सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा आशीष आनन्द द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से *क्वेश कॉर्प लिमिटेड, गाजिलापुर, हैदराबाद* के माध्यम से L & T कम्पनी में लगभग 100 मशीन फीटर, वेल्डर, सेटरिंग, पलम्बर, इलेक्ट्रिशियन जैसे पदों पर फ्रेस अथवा अनुभवी कामगारों के लिए रोजगार हेतु 29 दिसम्बर 2021 को ऑफ लाईन जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उक्त जॉब कैंप में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के आई.टी.आई/+2/डिप्लोमा धारी योग्य अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं।
कंपनी द्वारा उक्त पद हेतु अधिकतम 15, 000 + Incentives रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
कंपनी के निर्धारित मापदंड के आलोक में इच्छुक अभ्यर्थी अपने-अपने बायोडाटा के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को उक्त पद हेतु कलपक्कमन और चेन्नई में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का Ncs Portal पर निबंधन होना अनिवार्य है।