मून स्टार क्रिकेट क्लब के द्वारा पाली प्रीमियर लीग का हुआ आयोजन

दरभंगा। घनश्यामपुर प्रखंड के पाली ऐतिहासिक रनपड़ती मैदान में पिछले 36 वर्षों की तरह इस साल भी मून स्टार क्रिकेट क्लब के द्वारा पाली प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया।
इस टूर्नामेंट का शुभारंभ घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा एवं अन्य लोगों के द्वारा सम्मिलित रूप से फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र भर के लोग शामिल हुए जिसमें जेडीयू बिरौल प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, जय नारायण सिंह,मो.कलाम,हाजी बशीर,रूपेश कुमार मिश्र,एस.एम रजी हैदर,अब्दुल हफीज,चंदन मिश्र,फखरे आलम लड्डू,असलम जावेद व अन्य लोग शामिल थे।
आपको बता दें कि पाली रनपड़ती मैदान में होने वाले टूर्नामेंट में दूरदराज से रोजाना सड़कों लोग मैच का आनंद उठाने के लिए आते हैं।साथ ही यहां खेलने वाले हर टीम को कई तरह के शर्तो को मानना पड़ता है।इस इस बार टूर्नामेंट करनवाने वाले व्यवस्थापकों में असलम जावेद,फ़िरोज़ खान,हसन ज़ाहिद मिट्ठू,गुलाम रब्बानी नोशद आलम,वसीम जावेद,ज़फर आलम,मोती,असफाक लाडले,कमर आलम,पिंटू व अन्य लोग शामिल हैं।
उद्घाटन मैच का मुकाबला देउरी बनाम गनौन के बीच खेला गया।जिसमें देउरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।