शम्भू चन्द्रवंशी ने संयुक्त मंत्री पद पर लगाई हैट्रिक, पुलिस बल के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

शम्भू चन्द्रवंशी ने संयुक्त मंत्री पद पर लगाई हैट्रिक, पुलिस बल के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

दरभंगा।बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की दरभंगा इकाई का चुनाव 24 दिसंबर को समाप्त हो गया।एसोसिएशन के 8 पदाधिकारी और 22 डेलीगेट के चुनाव को लेकर वोटिंग लोहिया चौक स्थित पुलिस अस्पताल में सम्पन्न हुई।कुल मतदाताओं की संख्या 1412 है,जो अन्य जिले में भी प्रतिनियुक्ति और ड्यूटी पर है।995 वोटरों ने वोट डाले।इसकी पुष्टि पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने की है। देर रात को चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। संयुक्त मंत्री पद पर शंभू चन्द्रवंशी जीते।

इसके साथ ही उन्होंने जीत की हैट्रिक बनाई। इससे पहले वे दो बार इस पद का चुनाव जीत चुके हैं।

जीत के बाद शम्भू चन्द्रवंशी खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों ने जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए वे उनके आभारी है। उन्होंने बताया कि जो वादा किया है उसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

21 दिसंबर के दिन नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्होंने दावा किया था कि वे जीत कि हैट्रिक लगाएंगे। जिले के विभिन्न थानों और पुलिस लाइन के बल का उन्हें समर्थन मिला है। पुलिस बल के हितों की रक्षा करना उनका फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस की जरूरतों और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनकी समस्याएं अलग तरह की हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार तक गुटबंदी रही। लेकिन अब साथ मिल कर काम करेंगे। उनकी इच्छा है कि एसोसिएशन के जीतने वाले प्रतिनिधि पुलिस कल्याण की भावना दिखाएंगे।

उनका कहना है कि सभी जीतने वाले प्रतिनिधि स्वच्छ और संवेदनशील होकर काम करेंगे तो पुलिस बल की उम्मीदों के साथ न्याय कर पाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *