शिक्षक समाज के अभिन्न अंग, समाज में करते है उत्थान का कार्य:- प्रदीप चौधरी

दरभंगा।अप्रत्याशित ठंड में बढ़ोतरी के बीच बिना स्वेटर के विद्यालय आ रहे बच्चों के लिए बहेड़ी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय पघारी के शिक्षकों ने अपने वेतन में से कुछ राशि की कटौती करके बच्चो के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस अवसर पर मानवाधिकार प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की तथा सरकार से यह मांग किया कि वह बच्चो को पोशाक एवं छात्रवृत्ति के साथ- साथ स्वेटर , जूता- मौजा एव वस्ता भी उपलब्ध करवाए साथ ही सामान शिक्षा की व्यवस्था करें जिससे सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र किसी निजी विद्यालय के छात्र को देखकर हीन भावना से ग्रसित न हो। वहीं युवा नेता कमलेश मंडल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अक्सर गरीब तबके के छात्र ज्यादा आते है जिनके परिजनों के पास इतना पैसा नही होता है कि वे बच्चों को पूर्णरूप से पोशाक में तथा निजी विद्यालयों की तरह बस्ते के साथ विद्यालय भेज सके इसलिए सरकार को यह चाहिए कि वह इन बच्चों पर ध्यान दे तथा इन्हें वे सभी सुविधा उपलब्ध करवाए जो निजी विद्यालयों में उप्लब्ध होता है। शिक्षक संघ के धनंजय कुमार झा ने कहा कि अक्सर शिक्षकों के बारे में भ्रामक खबरे फैलाकर सरकार शिक्षकों को बदनाम करती है जबकि हकीकत यह है कि शिक्षक इसी समाज के अंग है एवं समाज के लिए समय समय पर आगे आकर शिक्षकों ने पहल की है। हमलोग अपने वेतन में से कुछ राशि की कटौती करके ऐसे ही समाज की सेवा करते रहेंगे। वही उपदेश कुमार ने बताया कि शिक्षक ही वह वर्ग होता है जो कभी किसी का अहित नही सोचता बल्कि सदैव समाज के बेहतरी के लिए कृतसंकल्पित रहता है। मौके पर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम रतन दास, उपदेश कुमार ,राम कुमार,रेणु सिंह,पिंटु दास, प्रवीण चौधरी, अमरनाथ चौधरी,विद्याभूषण,जयंती कुमारी, मनीष कुमार ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।