दरभंगा ।जिले के सदर प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर है।और आज सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रहे है। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सदर प्रखण्ड क्षेत्र के कबीर चक पंचायत में अपने प्रचार के क्रम में मुखिया प्रत्याशी संजीता देवी पति संजय पासवान पंचायत के विभिन्न क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं। और अपने पक्ष में मत मांग रहें हैं।यहाँ 3 नबम्बर को मतदान होना है।
चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी संजीता देवी ने कहा कि उनकी जीत होती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण पंचायत की विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।
आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह पंचायत विकास से वंचित है । संजीता देवी इस पद पर जीतती है तो सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेगी। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ पंचायत में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा घोर लापरवाही किया गया है। यह पंचायत के मथुरा पुर गांव अभी तक पिछड़ा हुआ है।इस गांव में 6 महीना तक गली मोहल्ले में पानी लगा रहता है जिसे कोई देखने वाला नही है।मेरी जीत होती है तो जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम पहले करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरी जीत मुखिया पद पर हुआ तो विकास का खूब काम करेंगे। 2016 में मुखिया पद पर खड़ी थी लेकिन कुछ वोट से पिछड़ गई। उन्होंने कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती हूँ।
उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।