दरभंगा ।जिले के सदर प्रखण्ड क्षेत्र में चुनाव प्रचार आज सोमवार की शाम शोर गुल थम जाएगा। सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से जोर शोर से प्रचार कर रहे है। प्रत्यासी मतदाताओं के बीच खूब पसीना बहा रहें हैं। जनसंपर्क अभियान में उम्मीदवारों में काफी उत्साह भी है। इसी क्रम में सदर प्रखण्ड क्षेत्र के 4/3 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी फरहीन खातून के पति पप्पू खान अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के क्रम में जिला परिषद प्रत्याशी फरहीन खातून पति पप्पू खान क्षेत्र के मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान जिला परिषद प्रत्याशी फरहीन खातून के पति पप्पू खान ने कहा कि उनकी पत्नी चुनाव जीतती है तो उनकी पहली प्रथिमिक्ता होगी सम्पूर्ण जिला परिषद क्षेत्र की होगी विकास। क्षेत्र के विभिन्न योजनाएँ जो सीधे जनता तक नही पहुंच पाती हैं उसे सीधे जनता तक पहुंचना उनका पहला कर्तव्य होगा।
आगे उन्होंने कहा कि अभी तक यह जिला परिषद क्षेत्र विकास से वंचित है ।क्षेत्र में हर गांव मुहल्ले कि सड़क जर्जर है और जलजमाव से लोग काफी परेशान रहते है।मेरी पत्नी इस पद पर जीतती है तो सबसे जलजमाव से लोगो को राहत दिलाने का काम करेगी।और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने का काम करेगी। जीतने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का साथ लेकर चलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जितनी भी सरकारी योजनाएँ क्षेत्र में लागू हुई हैं उनमें पूरी तरह निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा घोर लापरवाही किया गया है। यह क्षेत्र के कई गांव अभी तक पिछड़ा हुआ है।इस क्षेत्र के कई गांव में महीनो तक गली मोहल्ले में पानी लगा रहता है जिसे कोई देखने वाला नही है।मेरी पत्नी जीतती है जलजमाव से मुक्ति दिलाने का काम पहले करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जिला परिषद बना तो विकास का खूब काम करेंगे। महिला सीट होने के कारण फरहीन खातून खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सब समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती मेरी पत्नी ।
उधर उनके प्रतिद्वंद्वी इन आरोपों से सहमत नही है। वे कहते हैं कि काम हुआ है। इसमें कमी बेसी हो सकता है। जनता ने जिताया तो अगले कार्यकाल में त्रुटि का भरपाई करेंगे।