लापता युवकों की तलाश गोताखोरों की मदद से किया जा रहा है।
दरभंगा। जिले कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड के कोनिया घाट पर गुरुवार को नदी नाव में पलट जाने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। इस हादसे में दो युवक लापता बताया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है। नाव में सवार दस लोगों को स्थानीय लोगो की मदद से बचा लिया गया है।जिनका इलाज स्थानीय पीएससी में चल रहा है। कमला बालन पश्चिमी तटबंध के पूर्वी भाग में कोसी नदी में नाव हादसा हुआ है।नदी किनारे खड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर करीब 12 लोग सवार थे।नाव पर चार मोटरसाइकिल भी थी। मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला है।बताया जा रहा है कि नाव असंतुलित होकर पलट गई लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से कई लोगों को बचा लिया गया है। वहीं लापता यूबकों की तलाश की जारी है।
स्थानीय लोगो के अनुसार लापता युवक कोनिया गांव निवासी 18 वर्षीय हेमंत कुमार और विवेक शर्मा बताया जा रहा हैं। बताया यह भी जा रहा है कि दोनों युवक जेके कॉलेज बिरौल के छात्र थे।लोगों ने बताया कि दो दिनों से लगातार हुई बारिश से नदियां उफान पर आ गई हैं।वहीं, कुशेश्वर स्थान पूर्वी में बह रही कमला बलान और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिस वक्त नाव पलटने की खबर लोगों को मिला उसी वक्त लोग घटना स्थल पर पहुचने लगे और चंद मिनटों में घटना स्थल पर भीड़ इकठ्ठा हो गया ।दो यूबकों को बचाने की जद्दोजहद में अफरातफरी मच गया।खबर लिखे जाने तक लापता युवक की तलाश जारी है।