दरभंगा।जिले के बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के जोरजा पंचायत के उत्क्रमित मध्य मकतब झझरी चौक रजखा एवं हरहच्चा पंचायत के मध्य मकतब चिल्हा दिलावरपुर में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पैन इंडिया अवेयनेंस कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । पैनल अधिवक्ता जवाहर प्रसाद, पार विधिक स्वयं सेवक प्रकाश कुमार,प्रेम नाथ सिंह,आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका जीविका दीदी के साथ घर घर जा कर विधिक जागरूकता अभियान चलाया। वही जोरजा पंचायत बने सहायक पीएचसी झझरी चौक में आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, आशा,जीविका दीदी के साथ बैठक किया गया और उन्हें अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की बात कहा गया। मौके पर पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय के जवाहर प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित किया गया है । गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गयी है ।समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गों को सक्षम विधि सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा ) का गठन किया गया है । उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकार की जानकारी दी । माता – पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण – पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । बच्चों से संबंधित विधिक सेवा और उनके हितों की रक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी ।मौके पर पारा विधिक स्वयंसेवक प्रकाश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब कभी आप किसी मामले को लेकर स्थानीय थाना पर जाय और आप से पैसे की मांग करे तो तत्काल पारा विधिक स्वयंसेवक को इसकी सूचना दें।आप जागरूक होंगे तभी समाज में बदलाव आ सकेगा।रिश्वतखोरी से तभी निजात मिलेगा जब आप खुद जागरूक होंगे।आप अपने अंदर डर को निकालिये।थाना पर बैठे अधिकारी आपही के सुरक्षा में है।आप अपने आपको बदलिये तब ही सही विकास आपका और समाज का होगा।
मौके पर पारा विधिक स्वयंसेवक प्रकाश कुमार,प्रेम नाथ सिंह तथा स्थानीय नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, जीविका दीदी मौजूद थी।