दरभंगा।जिले के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के ताराडीह पंचायत निवासी पप्पू मुखिया की पुत्री रेशमा कुमारी विगत कई दिनों से बीमार थी।बीमार स्थिति में परिजन ने ब शुक्ला स्मिर्ति हॉस्पिटल दरभंगा में भर्ती कराया जहां डॉक्टर इलाज कर रहें है ।इलाज के दौरान डॉक्टर ने परिजन से कहा कि मरीज को प्लाज्मा और प्लेटलेट ब्लड की आवयसकता है।सोशल मीडिया से ये जानकारी इस्काइ फाउंडेशन के सदस्यों तक पहुँचा। सूचना मिलते ही इस्काइ फाउंडेशन के संस्थापक शुभम देव ने अस्पताल में भर्ती मरीज के बारे में छानबीन किया और पुष्टि होते ही सक्रिय सदस्य तक ये जानकारी पहुंचाई । इस बात की सूचना इस्काइ फाउंडेशन के दिव्यांग सदस्य बैद्यनाथ कुमार को मिली।दिव्यांग सदस्य तत्काल अस्पताल पहुंच कर अपना स्वेछिक रकतदान किया और रेशमी कुमारी की जान बचाई ।
इस सम्बंध में इस्काइ फाउंडेशन के संस्थापक शुभम देव ने मीडिया को बताया की इस्काइ फाउंडेशन सिर्फ दरभंगा ही नहीं भारत के कोने कोने में स्वंसेवक बढ़ा रहे है ताकि किसी भी गरीब और असह्याय लोगो को अपनी सेवा दे सके । साथ ही शुभम देव ने आगे बताया कि इस्काइ फाउंडेशन एक गैर लाभकारी फाउंडेशन है और धीरे धीरे वे सभी क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है ।फाउंडेशन यथासंभव गरीब के बीच भोजन ,कपड़ा ,निशुल्क रक्त जैसी सेवा देने में जुटे रहते है।
मौके पर उपस्थित शुक्ला ब्लड बैंक के संथापक मुकेश कुमार , विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर , इस्काइ फाउंडेशन के संथापक और निर्देशक शुभम देव के साथ अमित रॉय मौजूद थे ।