कुशेश्वरस्थान में देश और बिहार के कल्याण के लिए केन्द्रीय मंत्री ने बाबा कुशेश्वर नाथ  मंदिर में की पूजा अर्चना

मन की शुद्धता और जगत् कल्याण के लिए पूजा आवश्यक- आरसीपी सिंह

दरभंगा । कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में लगातार चार दिनों से सघन जनसंपर्क में जुटे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने आज बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। बाबा मंदिर में वहां मौजूद बिद्वानो ने पूरी वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण कर केन्द्रीय मंत्री की पूजा करवाई। पूजा के दौरान केन्दीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने बिहार और देशवासियों के कल्याण के लिए पूजा कर महादेव से कामना की है। पूजा के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कुशेश्वरस्थान मंदिर, वहां का इतिहास तथा धार्मिक मान्यताओं के बारे में बिस्तार से जानकारी ली एवं कहा कि वे यहां पहली बार बाबा की पूजा किये है जो निश्चित रूप से उनके लिए सौभाग्य की बात है। केन्द्रीय मंत्री  ने वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर किये गये मांगों के संबंध में कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि राष्ट्रीय मानचित्र पर इस मंदिर की महत्ता स्थापित हो।
पूजा मे केन्द्रीय मंत्री के साथ साथ बेनीपुर बिधायक डॉ अजय चौधरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष भरत चौधरी, गौरव राय प्रदेश से आये युवा जदयू के प्रदेश प्रभारी विशन कुमार बिट्टू, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, अंकित तिवारी, जयंती पटेल, आदि भी शामिल थे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *