दरभंगा।अखिल भारतीय कोली,पान समाज रजि.नई दिल्ली के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रो संतोष दास पान को दरभंगा आगमन पर पान समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत।सहर के सुन्दरपुर मोहल्ला स्थित इं रामलोभीत दास के आवास पर पान समाज के जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता बनारसी दास,रानीपुर के मुखिया राज कुमार दास,भुवनेश्वर लाल दास, सुजाता कुमारी,रंधीर दास,महेश्वर दास,नवीन कुमार दास,बब्लू दास आदि लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रो संतोष दास पान ने कहा कि पान समाज में शिक्षा के बढावा के साथ ही कुरितियों को दूर किया जा सकता है और समाज को संगठित भी किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही मेरा धर्म है , पूर्ण निष्ठा के साथ समाज कल्याण का कार्य करता रहुंगा।