शुभंकरपुर बाबा राजा राम धनी मंदिर पर पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पर्व समारोह।

दरभंगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुभंकरपुर दरभंगा नगर स्थित सत्य का दरबार मनोकामना पूर्ण करने वाले बाबा राजाराम धनी के समाधि स्थल पर दिनांक 01 अक्टूबर  को गुरुपर्व समारोह मनाई जा रही है।
बाबा राजारामधनी के महात्म्य को ग्रामीण वासी ही नही नगरवासी एवं समस्त मिथिलावासी जानते है। कहा जाता है कि बाबा 300 वर्ष पूर्व यहाँ आकर अपनी कुटिया बनाकर रहने लगे। किवदनियो के अनुसार बाबा हजारीनाथ व भीख सलामी के साथ इनकी गहरी मित्रता थी। जब दरभंगा महाराज के वंशजों ने किन्ही को इनसे रोग मुक्त होने का आशीष मिला तो वे रोग व पीड़ा मुक्त होने के बाद बाबा के नाम से 300 बीघा से अधिक भूमि गौ सेवा के वास्ते उपहार स्वरूप में प्रदान किया।
जब वे समाधि लिये तो उस स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। तब से लेकर आज तक समाधि के दिन ही गुरुपर्व समारोह का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी चलता रहेगा।
इस दरबार में दूध का दूध, पानी का पानी होता है। इनके दरबार में कोई झूठी कसमें खाता है तो इसका दुष्परिणाम उन्हें अवश्य मिलता है।
उक्त समारोह के अवसर पर भजन, सतसंग, भंडारा, प्रसाद वितरण व जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस समारोह की तैयारी में प्रबंधक समिति के सचिव विकास कुमार छोटू उपाध्यक्ष परशुराम राय कोषाध्यक्ष राजकुमार राय रोहित कुमार नीतीश कुमार और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष स्थानीय नेता बालेन्दु झा वीरू राय कमलेश राय दीपक कुमार पंकज कुमार आदि कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपना सहयोग दे रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *