किसानों की खुशहाली के बिना देश और प्रदेश का विकास संभव नहीं :- तार किशोर प्रसाद

दरभंगा।बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि हमारे जीवन मे किसान का योगदान किसी ईश्वर से कम नहीं है।जिसके खेतो से उगता है जीवनाधार अन्न, जिसके त्याग तपस्या से जनगण का उद्धार होता है, वे वंदनीय हैं। यह बातें उन्होंने दरभगा में कहा।

वे आज दिनांक 11/09/2021 को भारतीय जनता किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे।

राज्य सरकार ने गाँव और किसानों को प्राथमिकता में रखकर बजट बनाया है। क्योंकि खेती के केन्द्र में है किसान, उसके श्रम का प्रतिफल अवश्य मिलना चाहिए। किसान देश की प्रगति में सहायक होते है। बगैर किसानों की खुशहाली के देश और प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि उधर देश के स्तर पर पीएम मोदी कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार की ओर अग्रसर हैं।

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों का आधार स्वार्थ और परिवार विशेष तक ही सीमित है।किसानों के आय को बढ़ाने के बारे में उन्होंने दो उपायो पर बल दिया । उन्होंने परंपरागत अनाजों के अलावा फल, सब्जी ,डेयरी ,पॉल्ट्री ,मछली पालन की बिक्री करने को कहा ।सरकार ने जल संरक्षण ,मृदा परीक्षण, फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने ,कृषि बीमा ,बॉस मिशन का नवीनीकरण जैसी सभी मांगो पर सकारात्मक कदम उठाया है।अब किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ को सरकार के कार्यों की सही जानकारी जनता तक पहुचाने का काम करना चाहिए।

दरभंगा के जुबली हाल में हुए इस कार्यक्रम को बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने अध्यक्षता कि।पटेल ने कहा कि जगत जननी माता सीता की जन्म स्थली है मिथिला। जनक महाराज भी कृषक थे । हम भी किसान है और समस्या से अवगत है ।किसानों के दर्द हमारा दर्द है ।

कार्यक्रम में राधा मोहन सिंह , जीवेश मिश्रा ,नंद किशोर यादव भी उपस्थित थे। शुरुआत में दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 

अपने संबोधन में सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा मोर्चा को सरकार के द्वारा चलाए गए योजना से लगभग 25 करोड़ परिवार को लाभ मिला है मोर्चा को इसके लिए एक समनिवत कार्य योजना और मंडल एवं बूथ के माध्यम से घर घर तक पहुँचाना है ।

 

अपने संबोधन में नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में हर घर विजली पहुँची है,हर घर गैस कनेक्शन पहुंचा है,टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड भारत बनाया है,हर घर को बीमा योजनाओं के माध्यम से सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

इस कार्यक्रम में राम चन्द्र प्रसाद, अशोक यादव, धर्मशीला गुप्ता ,हरि सहनी,उमा कांत सिंह,महेंद्र यादव,निरंजन कुमार सिंह,संजीव यादव,अमरेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार गुप्ता ,सुजीत मल्लिक,मणिकांत मिश्र,विजय चौधरी, राकेश सिंह,आदित्य नारायण मन्ना मीना झा अमरेश चौधरी,मीना प्रसाद,राजू तिवारी,लक्ष्मण कंसकर, संतोष पौद्दार,कन्हैया पासवान,लक्ष्मी नारायण साह ,अभय झा,बालेंदु झा,ज्वाला चंद्र चौधरी,तनवीर हसन आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *