शिक्षक व कर्मियों के वेतन-पेंशन का हो स्थायी समाधान:- प्रो० विनोद चौधरी।

दरभंगा । बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में बातचीत की तथा उनसे इन समस्याओं का स्थाई समाधान करने की मांग की।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने शिक्षा मंत्री से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन भुगतान की समस्या के स्थाई समाधान करने की मांग की तथा कहा कि निश्चित समय पर वेतन एवं पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
डॉ० चौधरी ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की प्रोन्नति के संबंध में भी विस्तार से बातचीत की।
डॉ० विनोद चौधरी ने संबद्ध महाविद्यालयों के वैसे शिक्षकों जिनका सेलेक्शन कमेटी से अब तक सेलेक्शन नहीं हुआ है उनका शीघ्र सेलेक्शन कराने एवं मानदेय का समय पर भुगतान कराने की अपील की। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने पूर्व विधान पार्षद की सभी बातों को गंभीरता से लिया एवं संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में तुरंत बातचीत कर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *