दरभंगा । विश्वविद्यालय वार्षिक महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ी शांभवी झा के विशेष प्रदर्शन हेतु उप खेल पदाधिकारी डॉ० अमृत कुमार झा के द्वारा जर्सी सेट भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रो० झा ने कहा कि खेल एवं संस्कृति विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर निरंतर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहा है और यह आशा जताई कि इन खिलाड़ियों के बल पर आने वाले समय में महिला कबड्डी में ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी एक विशिष्ट स्थान हासिल करेगी। आगे उन्होंने कहा कि मिथिला के क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है बस उसके प्रतिभा को तराशने की। मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रति कुलपति प्रो० डॉली सिन्हा, कुलसचिव प्रो० मुश्ताक अहमद व खेल पदाधिकारी प्रो० अजय नाथ झा समेत पूरा विश्वविद्यालय परिवार अपने विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम खिलाड़ियों को कभी भी संसाधन की कमी नहीं होने देंगे।
मौके पर स्पोर्ट्स टेक्निकल एक्सपर्ट मनीष राज, कोच अमित कुमार, अशोक व अरविंद मौजूद थे।