उत्कर्ष मिश्रा तथा हर्ष कुमार की टीम ने जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

दरभंगा।बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में गत 10 सितंबर, 2021 को पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 1:00 बजे के बीच आयोजित दरभंगा जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र द्वय- उत्कर्ष मिश्रा तथा हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एमएमटीएम कॉलेज, दरभंगा से अंशु कुमारी तथा दीपा कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा मिल्लत कॉलेज, दरभंगा के शुमैला शमी तथा बुशरा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रेड रिबन क्लब के दरभंगा जिला के नोडल पदाधिकारी डा आर एन चौरसिया ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता हेतु दरभंगा जिला के 15 महाविद्यालयों के छात्र- छात्राओं के बीच 4 सितंबर को महाविद्यालय स्तरीय एलिमिनेशन दौर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय से सर्वाधिक अंक पाने वाले दो छात्र-छात्राओं की टीम बनाई गई थी। इन 15 महाविद्यालयों में जिला स्तर पर आयोजित 10 सितंबर की प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालय- मारवाड़ी महाविद्यालय, सी एम कॉलेज, सी एम साइंस कॉलेज, सी एम लॉ कॉलेज, के एस कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, एमएमटीएम कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, आर बी जालान कॉलेज, तथा राम अवतार गौतम संस्कृत कॉलेज,अहिल्यास्थान, दरभंगा के दो-दो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले उत्कर्ष मिश्रा तथा हर्ष कुमार आगे प्रमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डा चौरसिया ने बताया कि दरभंगा के महाविद्यालयों में लगातार रक्तदान एवं एचआईवी/ एड्स संबद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उक्त क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त मारवाड़ी महाविद्यालय के दोनों प्रतिभागी उत्कर्ष मिश्रा तथा हर्ष कुमार को बधाई एवं शुभकामना देने वालो में विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डा विनोद बैठा, डा रिबन क्लब के दरभंगा जिला नोडल पदाधिकारी डा आर एन चौरसिया, मारवाड़ी महाविद्यालय के एनएसएस पदाधिकारी डा अवधेश प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य डा फूलो पासवान सहित अनेक व्यक्ति शामिल हैं।
जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले महाविद्यालयों के दोनों प्रतिभागियों को बिहार राज्य एड्स कंट्रोल बोर्ड,पटना द्वारा उनके पता पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भेजा जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *