दरभंगा।विवादों से घिरे रहे आवास सहायक इंदु शेखर सिंह पर गाज गिर सकती है। उन पर सिंहवाड़ा प्रखंड में कार्यरत रहते पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को परेशान करने, अवैध लेनदेन और प्रावधान के अनुकूल अनुपालन नहीं करने के आरोप कई लोगों ने लगाए हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच के क्रम में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं माना गया। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। बीडीओ ने डीडीसी को जो रिपोर्ट भेजी है वह गंभीर है। बीडीओ ने आवास सहायक पर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।
आरोप के मुताबिक इंदु शेखर सिंह उस समय हरिहरपुर पूर्वी के ग्रामीण आवास सहायक थे। जिन फरियादियों के शिकायत पर मामला आगे बढ़ा उनमें रेखा झा हैं। उनके वित्तीय वर्ष 2019 – 20 में 19 मई 2020 को स्वीकृति मिला। उस पंचायत में श्री सिंह 11 – 09 – 2020 तक कार्यरत थे। लेकिन इतने दोनों तक लाभुक को प्रथम किस्त भी नहीं मिला।
विदित हो कि श्री सिंह उस समय प्रभारी आवास पर्यवेक्षक भी थे। प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक ने लोक शिकायत की जांच प्रतिवेदन में पाया कि श्री सिंह ने लाभुक से अवैध राशि वसूला।
सावित्री देवी के मामले का संज्ञान है बीडीओ की रिपोर्ट में। वित्तीय वर्ष 16 – 17 आवास योजना का मिला। किन्तु इंदु शेखर सिंह ने लाभुक द्वारा बिना छत का निर्माण कराए अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया। वरीय अधिकारियों ने भी इस गलती को पकड़ा।
सूत्र कहते हैं कि बीडीओ के प्रतिवेदन में श्री सिंह पर बहुत खराब टिप्पणी है। इसमें कहा है कि वे बिचौलियों से संलिप्तता रखते थे। अन्य पंचायत में ट्रांसफर के बाद भी पिछले पंचायत के लाभुक का भुगतान किया। एक और मामले की चर्चा है। प्रभारी के कार्यकाल में मानिकौली पंचायत के जैमून निशा को विवादित जमीन पर पीएम आवास लाभ दिया गया। बल्कि जल्दबाजी में सभी किस्तों का भुगतान कर दिया गया। जिला लोक शिकायत पुनरीक्षण प्राधिकार से होते हुए इस मामला को भी डीडीसी को रेफर किया गया है।