बेनोपुर एसडीओ ने वार्ड संख्या 7 का दौड़ाकर विस्तृत समीक्षा की

दरभंगा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे महादलित समग्र उथ्थान योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित सुविधा का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर प्रदीप कुमार झा ने नगर परिषद क्षेत्र के महादलित टोला बड़ाहनाथ मुसहरी वार्ड संख्या 7 का दौड़ाकर विस्तृत समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड से वंचित परिवारों को चिन्हित करते हुए छुटे हुए सदस्य का नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने का निर्देश दिया और इसके लिए अपने मातहत पदाधिकारियों को निर्देशित किया । अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि महादलित समग्र उत्थान योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड का भौतिक सत्यापन के लिए बहेड़ा बराह नाथ मूसहरी का निरीक्षण किया गया ा इस क्रम में सड़क ,पानी , बिजली ,शिक्षा सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को बारीकी से स्थल निरीक्षण किया गयाा स्थानीय लोगों की अनुसार कुछ नए सदस्यों का नाम राशन कार्ड में अंकित किया जाना है जिसके लिए आवेदन संग्रह के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है और 1 सप्ताह के अंदर सभी वंचित लोगों का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *