निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

 

निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

दरभंगा । समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर  अराधना पटनायक निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रके निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (प्रस्तुतीकरण) के माध्यम से विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में प्रेक्षक  को अवगत करायें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 27 लाख 97 हजार 981 मतदाताओं का दस्तावेज अपलोड किया गया है,जिसका प्रतिशत 99.93 है। शेष छूटे हुए मतदाताओं का भी सत्यापन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि दिनांक- 01.06.2025 से दिनांक-30.08.2025 दसों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रपत्र 6- 71036, प्रपत्र 7- 10394, प्रपत्र 8- 38155 दावा/आपत्ति प्राप्त हुए हैं,जिनका निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से निष्पादन किया जा रहा है।
विशेष प्रेक्षक  अराधना पटनायक ने सभी राजनीतिक दलों से युवा मतदाता एवं महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अनुरोध की।साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अभिकर्ता की नियुक्ति के अनुरोध की।
उन्होंने कहा कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में यदि किसी प्रकार की गलत प्रविष्टि,नाम जोड़ने या विलोपन पाए जाए तो दावा आपत्ति अनिवार्य रूप से दर्ज कराए।
विशेष प्रेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं एवं अयोग्य नागरिकों का नाम जूटे नहीं।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के स्तर पर विभिन्न बैठकें की गयी हैं। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा समय-समय पर सभी प्रकार की जानकारी बैठकों के माध्यम से दी जा रही है।
साथ ही उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक द्वारा जिला प्रशासन दरभंगा के कृत कार्यों पर संतोष व्यक्त की।
उन्होंने आशा व्यक्त की दावा/आपत्ति प्राप्ति के शेष दिनों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के स्तर से भी अपने बी.एल.ए के माध्यम से निर्वाचकों के नाम जोड़ने आदि के लिए डिक्लेरेशन के साथ आवेदन उपलब्ध करायेंगे।
बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा  कौशल किशोर,वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण, दीपेश कुमार, ईश्वर मंडल, देवेंद्र कुमार झा, गोपाल ठाकुर, सत्यनारायण पासवान, सुभाष पासवान, मुकुंद चौधरी, राजकुमार राम, बसंत कुमार झा, गगन कुमार झा, नरेश पासवान आदि उपस्थित थे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *