कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग दरभंगा के विरुद्ध राजद नेता मृत्युंजय झा ने लुट खसोट का लगाया आरोप
दरभंगा।राजद के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार झा ने प्रधान सचिव भवन निर्माण विभाग पटना बिहार,अभियंता प्रमुख का विशेष सचिव पटना बिहार, मुख्य अभियंता उत्तर बिहार पटना, जिलाधिकारी दरभंगा को पत्र लिख कर कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग दरभंगा के विरुद्ध लुट खसोट का शिकायत किया है।
श्री झा ने अपने आवेदन में लिखा है कि कार्यपालक अभियंता के द्वारा लूट खसोट एवं अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि
विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अपने चहते संवेदक से 10 से 20% की राशि लेकर वित्तीय वर्ष 2024/ 2025 में सभी नियम को ताक पर रखकर करोड़ों का कार्य बिना किसी प्रकार की निविदा किए बगैर आवंटन कर दिया गया है ।जबकि सरकार का शख्त निर्देश है कि अलॉटमेंट का 20% ही कार्य नॉमिनेशन या विभागीय होगा कोई भी कार्य अति आवश्यक हो तो 20% कार्य विभागीय किया जाएगा ।उसमें भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोटेशन को प्रकाशित करना है मास्टर रोल पर भुगतान करना है अन्यथा टेंडर निकालने की प्रक्रिया की जाए जबकि अधिक समय रहने के बावजूद भी अवैध उगाही के नियत से करोड़ों का कार्य अपने चेहरे संवेदक को आवंटन कर दिया गया न ही किसी तरह का निविदा निकाला गया जो नियम विरुद्ध है। इतना समय रहते हुए चीफ इंजीनियर तारनि दास एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा अनियमितता बरती गई जब कि अति आवश्यक कार्य करने के लिए 20 संवेदक को चिन्हित कर नॉमिनेशन भी किया जाता है। वर्तमान में कार्य का विवरण A टाइप B टाइप C टाइप E टाइप ज्यूडिशियल आवास डे टुडे एवं कोर्ट का कार्य बिना किसी प्रकार के निविदा किए बगैर चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि अधिकारी के
कार्यशाली को देखते हुए चल अचल संपत्ति का भी जांच कराई जाय।

