आतंक के खिलाफ में युद्ध में भारत ने दिया निर्णायक संदेश :- सांसद डा गोपाल जी ठाकुर
दरभंगा।अतीत में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान को इस बात अंदाजा नहीं था कि भारतीय सेना उस पर हमला कर सकती है । सशस्त्र बलों की ताकत के पीछे राष्ट्र की एकता के भाव समाहित रहे तथा आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भारत ने निर्णायक संदेश को स्थापित किया।
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने भारत पाकिस्तान के बीच वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा ठाकुर ने भारत की सैन्य ताकतों की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने पहली वार किसी परमाणु संपन्न राष्ट्र के हवाई अड्डे को नष्ट किया तथा ब्रह्मोस्त्र मिसाइल के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता कायम की।
संसद डा ठाकुर ने भारत की रक्षा नीति को विश्व स्तर पर एक उदाहरण बताते हुए कहा कि 11 मई को लखनऊ में ब्रह्मोस्त्र मिसाइल के एक नया प्लांट लगाने के केंद्र सरकार की आंतरिक सुरक्षा तंत्र के लिए वरदान साबित होगा।
सांसद डा ठाकुर ने सरकार और सेना की कारवाई की आलोचना करने वालों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर तरह से सक्षम है।

