संस्कृत विश्वविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा

दरभंगा।75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को संस्कृत विश्वविद्यालय में तिरंगा फहराने के बाद कुलपति डॉ शशिनाथ झा ने कहा कि अपना देश परम् विकास की ओर उन्मुख है जो अपार गौरव का विषय है। इसलिए हमसभी का कर्तव्य बनता है कि जो जिस क्षेत्र से जुड़े हैं वे अपने अपने उत्तरदायित्व को समझें और विशिष्ट परिणाम देने को तत्पर रहें। ऐसे ही योगदान देने से देश एकजुट होकर मजबूत बनेगा।उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर आज इसी सन्देश को आत्मसात करने की जरूरत है।
इसके पूर्व कुलपति डॉ0 झा ने अमर शहीदों के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि एवम सुरक्षा में लगे जवानों को नमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की अखंडता व एकता बेहद जरूरी है। शैक्षणिक कार्यों में कैसे तेजी आएगी यह मिलजुल कर सोचने की जरूरत है। संस्कृत शिक्षा को बढ़ाना भी हमलोगों का कर्तव्य है। मौसम खराब रहने के बावजूद परिसर में खुशी का माहौल था। संस्कृत में दिए करीब बीस मिनट के अपने भाषण में देश की स्मिता एवम संस्कृत शिक्षा पर कुलपति ने पूरा जोर दिया। झंडोत्तोलन के मौके पर विश्वविद्यालय के सभी कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *