स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन:- प्रशांत कश्यप

दरभंगा।जय श्यामा माई सेवा समिति के संस्थापक प्रशांत कश्यप ने कहा कि पूरे भारत मे 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है । कई कठिनाइयों के बाद हमलोगों को आजादी मिली और आजादी को संभाल कर रखना युवा का सबसे निष्ठा पूर्ण कार्य होगा इसके लिए समाज में अपने श्रेष्ठ विचार और देश के लिए सेवा करना होता है, दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय श्यामा माई सेवा समिति परिवार के तत्वाधान में 30 रक्तवीर एवं रक्तविरंगनाओं ने अपना स्वेक्षिक रक्तदान किया । बताते चलें कि युवाओं ने जय श्यामा माई सेवा समिति के नेतृत्व में उत्तर बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के रक्त अधिकोष विभाग में अपना स्वेक्षिक रक्तदान किया है। रक्तदान करने वालों में आदित्य झा मैथिल,स्मिता वर्षा झा,डॉक्टर चंदन झा,संजीव कुमार सफी , दिवांशु नारायण लाल, आशीष मंडल, शिवानंद झा शिवम , मृणालनी मृगतृष्णा ,अभिनव झा,नवीन कुमार कुमार, जितेंद्र कुमार,चंदन कुमार पासवान,सचिन कुमार,राजीव झा,शंकर कुमार राय,विद्यानंद यादव,नवनीत नयन, विश्वजीत कुमार झा,दुर्गानंद राय,रितेश पोद्दार,रोहित कुमार चौधरी के साथ साथ कई अन्य लोग भी थे।इनमें से कई सदस्य पहले भी रक्तदान कर चुके हैं तथा कई सदस्यों ने पहली बार रक्तदान किया है पहली बार रक्तदान के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान महादान होता है हमारा 1 यूनिट रक्त 3 व्यक्तियों की जान बचा सकता है।। वही संस्थापक प्रशांत कश्यप ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति सम्मान देने के लिए अपना स्वेक्षिक रक्तदान करने वाले सभी साथियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाले रक्तवीर उमेश प्रसाद , रक्त अधिकोष विभाग के प्रभारी डॉक्टर संजीव ठाकुर एवं रक्त अधिकोष विभाग के प्रयोगशाला प्रवेदिक अनिल पोद्दार जी के द्वारा प्रसस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।। श्री कश्यप ने बताया कि रक्तदान सभी दानों में सबसे श्रेष्ठ है क्योंकि आपके दिए हुए रक्त किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है तो जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान एक अमूल्य दान है जो किसी के जीवन को बचाने के लिए सर्वोपरि है रक्तदान के बाद सभी युवाओं में खास उल्लास एवं खुशी भी देखने को मिला तथा सदस्यों ने बताया कि किसी की सहायता करने के बाद जो खुशी होती है आज हमने पहली बार अनुभव किया है खासकर रक्तदान एक गुप्त दान होता है किसी के लिए करते हैं इससे मन में असीम खुशी मिलती है । इस मौके पर संगठन के सक्रिय सदस्य प्रिंशु प्रिंश,मांडवी कश्यप,प्रशांत कश्यप,निखिल कश्यप,अमित राय,शुभम देव,अखिलेश सिंह,पुरषोत्तम राठौर, आदित्य झा माधव ,सोनू कुमार के साथ साथ कई अन्य लोग मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *