दरभंगा।सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने नाराजगी जताई है कि राज्य के तमाम जिलों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों के लाइफ सर्टिफिकेट के सत्यापन में लापरवाही की जा रही है। सभी सहायक निदेशकों से कहा गया है कि लाभार्थी के बायो मेट्रिक या भौतिक सत्यापन करा कर इसकी सूचना निदेशालय को दें।
सहायक निदेशकों को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि आधार आधारित लाइफ सर्टिफिकेट में लाभार्थी की उम्र 60 साल से कम पाई गई है। पत्र में वर्णित आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।
पत्र के मुताबिक मुख्य मंत्री वृद्धजन पेंशन के 1 हजार लाभार्थी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 1 लाख 87 हजार लाभार्थी की आयु 60 से कम पाई गई।
दरभंगा की सहायक निदेशक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले में इस तरह के मामलों के सत्यापन के लिए प्रखंड के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए पत्र भेजा है।