महारानी कल्याणी कॉलेज के प्रांगण में जल जमाव को लेकर एन एस आई यू ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा

दरभंगा।महारानी कल्याणी कॉलेज के प्रांगण में जल जमाव को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष मुकुंद कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रधानाचार्य से मिल कर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मुकुंद चौधरी ने कहाँ के कॉलेज में जल जमाव के कारण कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। साथ ही जल जमाव से उत्पन होने वाली बीमारियों से संक्रमित होने का भी खतरा है ।इसलिए हमलोगों ने प्रधानाचार्य से सीघ्र इसके समाधान की मांग किया है। महारानी कल्याणी कॉलेज प्रभारी जीशान खान ने कहा कि कॉलेज में जल जमाव होना एक गंभीर समस्या है जिसके समाधान हेतु प्रधानाचार्य को सीघ्र पहल करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष निशिराज सौरव ने कहा के अगर सीघ्र ही कॉलेज प्रशासन के तरफ से मांगों पर विचार नही किया गया तो एन एस आई यू को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा ।मौके पर युवा राजद के जिला महासचिव समीर अल्फ़ाज़ भी उपस्थित थे ।उन्होंने कहा माँग पूर्ण रूप से छात्र हित में है और छात्र-राजद भी इसमें एनएसयूआई के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एल•पी जयसवाल ने भी आश्वाशन दिया है कि सीघ्र जल जमाव की समस्या से कॉलेज मुक्त होगा ।
मौके पर अमन कशयप, परिषद सदस्य रोहित कुमार पासवान, रविश मिश्रा, कोशाध्यक्ष मो• जकीउल्लाह,कॉलेज के पूर्व छत्रसंघ उपाध्यक्ष शिबू कुमार,अमित कुमार झा, सौमेन्द्र साहिल,अंकित,अमरजीत आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *