दरभंगा।राजद के जिला सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार ने जिलाधिकारी दरभंगा को आबेदन देकर कहा है कि खैरा गांव के राज घाट के समीप बने पुलिया जर्जर हो कर क्षतिग्रस्त हो गया ।इस पुल से गुजरने वाले पर हर बक्त संकट मंडरा रहा होता है।श्री कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय उज्जैना,बलिगांव,सुसारी, बिठौली समेत सैकड़ों गांवों के लोगों को शंकर लोहार देकुली,लहेरियासराय मुख्य सड़क से जिला मुख्यालय आने जाने का एक मात्र रास्ता है।
खैरा पंचायत के खैरा गांव के राजघाट के समीप बने फूल क्षतिग्रस्त हो गया है ।इस सड़क से सैकड़ों गांव का लोगों का आना जाना होता है । सड़क पर बने यह पुलिया काफी पुराना है को टूट जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह पूल इतना जर्जर हो गया है कि लोगों को आवागमन करते समय काफी डर लगा रहता है। यह सड़क लहेरियासराय बहेड़ी मुख्य सड़क तथा बहेड़ी रसियारी एस एच को जोड़ता है ।यह सड़क पहले ग्रामीण बिभाग में आता था अब यह सड़क पीडब्लूडी के अधीन आ गया है ।उन्होंने कहा कि वर्षो से यह सड़क अपने जर्जरता पर आंसू बहाने पर मजबूर है ।इस ओर न तो स्थानीय विधायक न ही सांसद ध्यान दे रहें है।