बेनीपुर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट में हो रहे विलंब को लेकर बिफरे सांसद , बोले किसी भी हाल में 15 अगस्त से पहले हो तैयार ।

दरभंगा ।सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पीएम केयर फंड से बेनीपुर अस्पताल में 500 एलपीएम की क्षमता वाले बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान कार्य में हो रहे विलंब को लेकर खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा की हर हाल में 15 अगस्त तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो , इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया । उन्होंने कहा की इस ऑक्सीजन प्लांट का सिविल और आंतरिक इलेक्ट्रिक वर्क एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है , जबकि ऑक्सीजन जेनरेशन यूनिट डीआरडीओ द्वारा उपलब्ध कराया गया है । सांसद ने कहा की केंद्र पीएम केयर फंड से देशभर में कुल 1222 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बिहार में इस योजना से कुल 62 ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लगभग 38150 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट का उत्पादन होगा। सांसद ने कहा की इससे लगभग 9 हजार बेड के ऑक्सीजन मांग को पूरा किया जा सकता है।  केंद्र सरकार 15 अगस्त तक सभी ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।

सांसद ने बेनीपुर में चल रहे टीकाकरण केंद्रों का हाल जाना और इसमें तेजी लाने हेतु प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं चिकित्साकर्मी को समुचित आदेश दिया। श्री ठाकुर ने कहा कि बेनीपुर में अब तक 56651 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

पिछले एक महीने में बेनीपुर 1150 एंटीजन और 630 आरटीपीसीआर जांच किया जा चुका है। उन्होंने कहा देश में अबतक लगभग 50 करोड़ लोगो को टीका जा चुका है। उन्होंने कहा की कोरोना से लड़ने एवं सभी लोगो को जल्द टीका दिए जाने हेतु केंद्र सरकार कृत संकल्पित है।

सांसद ने कहा की वर्तमान में बेनीपुर में कोवीड के कुल 108 बेड और 55 ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध है।

सांसद ने संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगो से कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को पालन करने का आग्रह किया , एवं सभी लोगों से निश्चित रूप से मास्क पहनने का भी आह्वान किया।

सांसद श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारी को प्रति व्यक्ति मुफ्त में दिए जा रहे 5 किलो अनाज वितरण को लेकर भी समीक्षा की। उन्होंने कहा की कोविड को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 26 मार्च 2020 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। उन्होंने कहा की  प्रधानमंत्री  का संकल्प है की हर परिवार सशक्त हो,सम्पन्न हो और संकट के समय में भी निश्चिंत हो। उन्होंने कहा की सभी लाभार्थी को इसका इस योजना का समुचित लाभ दिया जाय।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा की टीकाकरण एवं अनाज वितरण का कार्य पूरी तत्परता से हो इसके लिए सभी बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे है। ताकि  प्रधानमंत्री  के संकल्पों को पूरा किया जा सकें। उन्होंने कहा की बाढ़ प्रभावित इलाकों में उत्पन्न कई परेशानी के बावजूद दोनो कार्य काफी सुचारू ढंग से चल रहा है। सांसद ने इसके लिए प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  कोविड के खतरे को लेकर शुरू से गंभीर है, उसी का परिणाम है की आज देश में स्वदेशी वैक्सीन का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज उनके दूरदर्शी योजना का ही नतीजा है की बेनीपुर जैसे जगह पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण हो रहा है। कोविड के इस लड़ाई में हम सभी प्रधानमंत्री  के साथ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *