दरभंगा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा के द्वारा कर्मचारी महासंघ कार्यालय, लहेरियासराय में देश के महानकवि, साहित्यकार तथा एशिया महादेश के प्रथम नोवल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर “गुरुदेव” की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष बेचन राम की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर विश्व विख्यात, कवि, साहित्यकार, दर्शनिक और भारतीय साहित्य के नोवल पुरस्कार विजेता है, उन्हें गुरुदेव के नाम से जाना जाता है। वे बांगला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगदृष्टा थे। अपने जीवन में उन्होंने हजारों कविता, करीब 2,000 (दो हजार) गीत लिखा, जिनमें दो गीत आज भारत एवं बांग्लादेश का राष्ट्रगान है।
उन्होंने अपने बंगला कविता संग्रह गीतांजलि को अंग्रेजी में अनुवाद किया तथा उसी कविता संग्रह को साहित्य क्षेत्र में नोवल पुरस्कार मिला। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में प्रसिद्ध शांति निकेतन विश्वविद्यालय का स्थापना किया, जो चिरस्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारी नेता राज देव यादव, अरविंद कुमार राय, ताराकांत पाठक, अश्वनी कुमार झा, सीताराम पासवान, भाग्य नारायण यादव, हरे राम झा, राहुल कुमार पासवान, रमेश कुमार झा आदि मौजूद थे।