नेहरू स्टेडियम में 15 अगस्त को होगा झंडोत्तोलन,आम लोगों के लिए प्रतिबंध

दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 09ः05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में बी.एम.पी./जिला शस्त्र पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी एवं फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार पटना के पत्रांक 385 दिनांक 13.07.2021 के द्वारा कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन हेतु जारी पत्र के आलोक में इस वर्ष परेड में एन.सी.सी व स्काउट को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जाने वाले दीर्घा को इस बार विलोपित कर दिया गया है। क्योंकि इस बार आम जनता, विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आगंतुकों को आमंत्रित नहीं किया गया है।
झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बी.एम.पी./जिला शस्त्र पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी एवं फायर ब्रिगेड द्वारा परेड किया जाएगा।
बी.एम.पी के एक प्लाटून, जिला शस्त्र पुलिस के दो प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून तथा फायर ब्रिगेड एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी।
मुख्य समारोह के उपरांत 09:45 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10ः00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः15 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः15 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में एवं 11ः20 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *