उपशास्त्री, शास्त्री (सामान्य व प्रतिष्ठा) में ऑफलाइन दाखिला 31 जुलाई तक

उपशास्त्री, शास्त्री (सामान्य व प्रतिष्ठा) में ऑफलाइन दाखिला 31 जुलाई तक

दरभंगा । नामांकन समिति में लिये गये निर्णय के अनुसार उपशास्त्री के सत्र:- 2022-2024 के प्रथम वर्ष में और शास्त्री प्रतिष्ठा एवं शास्त्री सामान्य के सत्र:- 2021-2024 के प्रथम खंड में संबद्ध उपशास्त्री महाविद्यालयों में तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन नामांकन हेतु अधिसूचना ज्ञापांक अ० छा० क० 111/22 दिनांक 3 जून 2022 के द्वारा तैयार की गई थी, लेकिन ऑनलाइन नामांकन का पोर्टल बंद रहने के कारण वह अधिसूचना प्रकाशित नहीं की जा सकी। ऑनलाइन नामांकन का पोर्टल अभी बंद है। अतः 1 जुलाई 2022 को पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि “जब तक ऑनलाइन दाखिला की व्यवस्था सुचारु ढ़ंग से नहीं हो पाती है तब तक ऑफलाइन की व्यवस्था प्रभावी की जाए।” तदनुसार निम्नलिखित रूप में ऑफलाइन नामांकन की तिथि निर्धारित की जाती है।

1). उपशास्त्री, सत्र:- 2022-2024 (6 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक)।

2). शास्त्री (सामान्य), सत्र:- 2021-2024 (6 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक)।

3). शास्त्री (प्रतिष्ठा), सत्र:- 2021-2024 (6 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक)।

*यह जानकारी संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो० सुरेश्वर झा ने दी है।*

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *