शिक्षकों की समस्या का  जल्द हो समाधान:- संघ

शिक्षकों की समस्या का  जल्द हो समाधान:- संघ

 

कही एरियर बकाया तो कही वेतन समझ से परे स्थापना की कार्यशैली:- धनन्जय झा

 

दरभंगा।कुशेश्वरस्थान हायाघाट गौड़ाबौराम, बिरौल मनीगाछी के लम्बित एरियर तथा कुशेश्वरस्थान एवं हायाघाट के वेतन भुगतान समेत नवचयनित शिक्षकों के वेतन के मसले पर टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र निष्पादन का मांग किया है। संघ के जिला प्रवक्ता धनन्जय झा ने स्थापना कार्यालय के व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि स्थापना में कोई यूनिफार्म पॉलिसी ही नही है। जैसे मन होता है वैसे वह भुगतान करता है। कही एरियर बाकी है तो कही वेतन स्थापना की कार्यशैली समझ से परे है। न तो वहां पदाधिकारी सुनने को तैयार है औऱ न ही कोई कर्मी। अब शिक्षक जाए तो जाए कहा। ऐसे में संघ के पास एक ही रास्ता बच जाता है कि वह आंदोलन को बाध्य हो। या दूसरे शब्दो मे कहे तो स्थापना कार्यालय के द्वारा शिक्षकों को आंदोलन के लिए उकसाया जा रहा है। वही संघ के राज्यकार्यकरिणी सदस्य सोनू मिश्रा एवं जिला सचिव राजीव पासवान ने बताया कि नवचयनित शिक्षक महीनों से वेतन की प्रतीक्षा कर रहे है लेकिन विभाग उनके ओर ध्यान नही दे रहा है। मास्टर डाटा का जो काम चल भी रहा है उसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि लग ही नही रहा कि काम जल्दी सम्पादित हो सकता है। मौके पर उपदेस कुमार, मो अमीर, प्रदीप कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *