चौथी वर्षगांठ पर द ग्रीन सिटी दरभंगा ने कार्यक्रम आयोजित कर अपने ग्राहकों को सौंपा जमीन का पोज़िशन

चौथी वर्षगांठ पर द ग्रीन सिटी दरभंगा ने कार्यक्रम आयोजित कर अपने ग्राहकों को सौंपा जमीन का पोज़िशन

 

दरभंगा। जिले में अधिकांशतः देखा जाता है कि जमीन के खरीद-बिक्री में कई प्रकार की कठिनाइयां होती है। बिल्डरों से ज़मीन ख़रीद मामले में भी शिकायतें आती रही है कि बिल्डर के द्वारा कई लुभावने वादे किए तो जाते हैं पर बाद में ग्राहकों को कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में ग्राहकों के डगमगाते विशवास को मज़बूती प्रदान करने का दावा ‘द ग्रीन सिटी’ नामक कम्पनी ने किया है। दरभंगा सोनकी स्थित द ग्रीन सिटी की ओर से रविवार को कंपनी की चौथी वर्षगांठ कैंपस में ही बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लगभग 500 ग्राहकों को उनके जमीन का पोजीशन कंपनी के द्वारा हाथों हाथ दिया गया। इस भव्य समारोह में द ग्रीन सिटी दरभंगा के प्रबंध निदेशक मो. खालिद अजीम, निदेशक संजीव कुमार संस्थापक मनोज तिवारी संदीप सिंह एवं वरीय सहयोगी राजन चौधरी, गणेश महथा, मिथिलेश पासवान, राजेश कुमार रूपक एवं ग्रीन सिटी सदस्य(परिवार) के साथ साथ कई गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे। वही, कार्यक्रम में कंपनी के ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस मौके पर ग्राहकों ने कहा कि द ग्रीन सिटी दरभंगा एक ऐसा विकल्प है जहां आसान तरीके से आज हर तबके के लोग अपना आशियाना बनाने के लिए अब जमीन के लिए मुहताज नहीं होंगे। भारी संख्या में आज पुराने ग्राहकों के साथ साथ कई नए ग्राहक भी देखे गए। कंपनी के चौथे वर्षगांठ पर द ग्रीन सिटी दरभंगा में सभी उपस्थित रहे। वही इस मौके पर मौजूद कंपनी के प्रबंध निदेशक खालिद अजीम ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि आज द ग्रीन सिटी, दरभंगा के लोगों का भरोसा जीता है और आज कंपनी के लिए भी बड़े हर्ष की बात है कि एक साथ लगभग 500 ग्राहकों को हाथों हाथ उनके जमीन का पोजीशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कंपनी इस तरह के और भी कई प्रोजेक्टों पर काम कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब दरभंगा के हर तबके के लोगों का अपना आशियाना द ग्रीन सिटी दरभंगा में होगा। साथ ही साथ कंपनी के प्रबंध निदेशक खालिद अजीम ने कहा कि कंपनी दरभंगा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में एक नए कांसेप्ट पर काम को विस्तार करने जा रही है। जिसके तहत अब हर किसी को सस्ते दरों पर जमीन व फ्लैट मुहैया कराई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *