बहेड़ा थाना पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की, दो गिरफ्तार

दरभंगा। बहेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 58 कार्टून शराब के साथ दो मोटरसाइकिल एक मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ कुमार सुमित बहेरा थाना परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष सूरेश कुमार राम के नेतृत्व में बहेरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर छापामारी की है । जिसमें पोहद्दी गांव के पश्चिमी मुसहरी में छापामारी की गई । जिसमें सरदूल सदा के घर से 58 कार्टून रॉयल सन एवं रॉयल प्लेयर ब्रांड की अंग्रेजी शराब एवं दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका पंजीयन संख्या बीआर 07aq 1261एवं Bro7Al 8013 और रेडमी के एक एंड्राइड मोबाइल के साथ सरदूल सदा को गिरफ्तार किया गया है ।जबकि त्रिमुहानी गांव में छापेमारी कर संजीत साहनी को 5 बोतल विदेशी शराब के साथ एवं रढियाम में छापामारी कर लाल बाबू यादव के घर से 8 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है । जिसमें संजीत साहनी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन लाल बाबू यादव फरार होने में सफल रहा । डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि इस संबंध में बहेरा थाना में तीन अलग-अलग कांड संख्या अंकित की गई है जिसमें 274/21, 275 /21 एवं 276 /21शामिल है ।और अलग-अलग अनुसंधानक को इसकी विस्तृत जांच कर इनमें संलिप्त कारोबारियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है ।साथ ही उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब के धंधे में चाहे कितने भी रसूख वाले व्यक्ति क्यों न संलिप्त हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का अभियान निरंतर जारी है और जारी रहेगा । एक भी कारोबारी या पियक्कड़ पुलिस के गिरफ्त से बच नहीं पाएंगे । मिडिया के माध्यम से हम सीधा संदेश देना चाहते हैं कि इस धंधे में संलिप्त चाहे कोई भी व्यक्ति हों समाज के मुख्यधारा में जुड़ जाएं और राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें ।इसी में उनका भी भलाई है । इस अवसर पर थानाध्यक्ष सूरेश कुमार राम ,गोविंद प्रसाद ,रमाशंकर पांडे ,रामावतार साहू ,नीलम कुमारी ,लवली कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे ।

ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते हुए पुलिस महकमा शराबबंदी को लेकर सक्रिय हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *