दरभंगा जिले के बच्चों की आवाज “शराब वर्जित – बिहार हर्षित”
दरभंगा ।शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के जन-शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रायोजित “जिला स्तरीय नशा मुक्ति निबंध लेखन/वाद-विवाद प्रतियोगिता” बी के डी जिला स्कूल दरभंगा में 19.11.2021 को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक प्रखण्ड से तीन विधाओं यथा निबंध लेखन, वाद विवाद और चित्रांकन प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में जिला स्कूल दरभंगा की पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान, +2 महंत कर्ण ज्योति उच्च विद्यालय हायाघाट की साक्षी कुमारी ने द्वितीय और उच्च माध्यमिक विद्यालय मणिगछी ब्रह्मपुरा के सुजीत कुमार महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में स्मृति कुमारी, मयंक कुमार और नुनु कुमार को और चित्रकला में अनुशीखा कुमारी, अनामिका और सुजाता सृष्टि को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम कन्हैया कुमार , डीपीओ साक्षरता भगत , जिला स्कूल के प्राचार्य, ज्ञान प्रकाश , मनोज शाही , बिहार सेवा समिति के प्रोजेक्ट टीम लीडर श्याम कुमार सिंह ने सामूहिक दीप प्रज्वलन कर किया।