13 अप्रैल को डीआरसीसी में जॉब कैंप का होगा आयोजन।

नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा (सरकारी बस स्टैंड के निकट, कादिराबाद) के परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से CHAITANYA INDIA FIN CREDIT Pvt. Ltd. द्वारा 13 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 03:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल – 30 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद केवल पुरूष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने बताया कि CHAITANYA INDIA FIN CREDIT Pvt. Ltd. द्वारा कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पद के लिए 7,100 से 9,700 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ता दिया जाएगा, जिसमें 12वीं या उससे अधिक उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस का होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।  इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *