12 जून से 28 जून तक  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था  पेंशनधारियों का डोर टू डोर होगा भौतिक जीवन प्रमाणीकरण :- डीएम

12 जून से 28 जून तक  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था  पेंशनधारियों का डोर टू डोर होगा भौतिक जीवन प्रमाणीकरण :- डीएम

 

12 जून से 28 जून तक  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था  पेंशनधारियों का डोर टू डोर होगा भौतिक जीवन प्रमाणीकरण :- डीएम

 

 

दरभंगा ।  जिला पदाधिकारी दरभंगा  कौशल कुमार ने नगर आयुक्त दरभंगा, दरभंगा नगर निगम, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना के सभी पेंशनधारियों का डोर टू डोर भौतिक जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का Biometric / Iris Device एवं भौतिक सत्यापन के माध्यम से पूर्व में जीवन प्रमाणीकरण कराया गया था।
इसी के आलोक में सचिव,समाज कल्याण विभाग की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में दिये गये निदेश के आलोक में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जाना है।
भौतिक जीवन प्रमाणीकरण 12 जून से 28 जून 2025 तक डोर-टू-डोर करने हेतु निदेश प्राप्त है।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के सभी पेंशनधारियों की सूची ई-लाभार्थी पोर्टल पर प्रखण्ड लॉगिन में उपलब्ध है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लाभुकों का भौतिक सत्यापन / प्रमाणीकरण का कार्य पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा कराया जा सकता है। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारी/कर्मी को आवश्यक निर्देश देंगे।
नगर क्षेत्रों के लाभुकों का भौतिक सत्यापन / प्रमाणीकरण का कार्य वार्ड स्तरीय कर्मियों द्वारा कराया जा सकता है। इसके लिए नगर आयुक्त/नगर कार्यपालक पदाधिकारी अपने स्तर से संबंधित पदाधिकारी / कर्मी को आवश्यक निर्देश देंगे।
संबंधित कर्मी द्वारा निम्नांकित विहित प्रपत्र में पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन करते हुए वांछित सूचना अंकित कर इसे नगर आयुक्त,नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे,जिसका संधारण प्रखण्ड एवं नगर निकाय स्तर पर किया जायेगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर अपने ई-लाभार्थी लॉगिन से पेंशनधारियों के जीवित / मृत पाये जाने संबंधी सूचना अपडेट करेंगे।
नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के सभी पेंशनधारियों का डोर-टू-डोर भौतिक जीवन प्रमाणीकरण कराने के उपरान्त नगर आयुक्त एवं सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जीवित / मृत पाये जाने संबंधी सूचना को विहित प्रपत्र में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,दरभंगा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत सभी पेंशनधारियों का 12 जून से 28 जून 2025 तक डोर-टू-डोर भौतिक जीवन प्रमाणीकरण कराने निर्देश दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *