हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैम्प का हुआ आयेजन
दरभंगा।जिले के बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के भच्छी पंचायत में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैम्प का हुआ आयेजन ।बहेड़ी पीएचसी प्रभारी डॉ बीडी महतो ने कहा कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भच्छी में मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ है इस कैंप में 2 डॉक्टर के द्वारा 200 मरीज का इलाज किया गया है। जांच दल के द्वारा एचआईवी, हेपेटाइटिस, ब्लड शुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच मेडिकल कैंप में किया गया ।कैम्प में डॉ लक्ष्मी साह व उमेश प्रसाद चिकित्सीय कार्य संभाल रहे थे। जबकि कोविंड टीकाकरण एएनएम आरती कुमारी,ए. एन. सी.एवं नियमित टीकाकरण ए एन एम ललिमा एवम मंजू मिश्र देख रही थी।जहां पंचायत व पंचायत के अगल-बगल के लोग भी अपने बीमारी के अनुसार डॉक्टर से इलाज कराया ।इलाज के दौरान जो भी समुचित दवा की जरूरत हुई वह भी मरीज को मुफ्त में मुहैया कराया गया ।
बता दें कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भच्छी 15 वर्ष पूर्व ही बन कर तैयार था लेकिन इस सेंटर में कभी कार्य शुरू नहीं किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार के पहल पर बरसों बाद सेंटर का जीर्णोद्धार हुआ। पहली बार इस सेंटर में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है।मेडिकल कैंप के आयोजन के बाद यह सेंटर नियमित रूप से शुरू हो गया। इस सेंटर में एएनएम के नियुक्ति कर दी गई है। एएनएम अपने निर्धारित समय से सेंटर पर आएंगी और पंचायत में घूम घूम कर लोगों का समस्या का समाधान भी करेगी। छोटे-मोटे बीमारी में यह दवा देकर उन्हें ठीक करने की प्रयास करेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि इस सेंटर के चालू हो जाने से पंचायत के लोगों को काफी सहूलियत होगी। बरसों से पंचायत के लोग आस लगाएं बैठे थे कि कब यह सेंटर चालू हो।प्रकाश के अथक प्रयास से सेंटर आज से शुरू गया है। पंचायत के लोगों में इस सेंटर को लेकर काफी खुशी का माहौल है।