ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती।

 

ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती।

दरभंगा: मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन द्वारा लहेरियासराय के बलभद्रपुर अवस्थित ब्रह्मस्थान मंदिर परिसर में परशुराम जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण भी उपस्थित लोगों के बीच किया गया।पूजा उपरांत भगवान परशुराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में यजमान की भूमिका जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा उर्फ गगनजी ने निभायी। इस पूजा में सम्मिलित होने पहुंचे अवकाश प्राप्त आईएएस विवेकानंद झा को पीला गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री झा ने अपना पूर्ण सहयोग ब्राह्मण फेडरेशन को देने और सामाजिक एकता केलिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने ब्राह्मण समाज की मजबूती केलिए सभी ब्राह्मणों को एक होने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परशुराम जयंती को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया जाय। साथ ही ब्राह्मण वेलफेयर फंड के गठन एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर भी बल दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने ब्राह्मणों के वर्तमान हालत को चिंताजनक बताते हुए कहा कि आज ब्राह्मण समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से हाशिये पर धकेला जा रहा है। यदि अभी भी हम एकत्र नहीं हुए और आवाज नही उठाये तो ब्राह्मण का अस्तित्व समाप्ति की ओर चला जायेगा।

इस अवसर पर प्रोफेसर फूलबाबू टैक्ट्रिय, हेमंत कुमार झा, बालेंदु झा बालाजी, राकेश मिश्रा, डॉ आमोद झा, संजीत ठाकुर, पंकज झा, देवेंद्र झा, प्रो0 अरुण झा, पप्पू चौधरी, प्रदीप ठाकुर, टिंकू चौधरी, विकास विवेक चौधरी, मुकुंद चौधरी, देव कुमार झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, कुमार मदन मोहन, विष्णु मोहन, दीपक झा, मानव झा, अमित झा, अभिषेक झा, अमलेश झा, शम्भू झा, हीरा कुमार झा, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, सुनील कुमर, आदित्य नारायण मन्ना, बलबीर चौधरी, रॉकी झा, विक्रम झा, राम मोहन मिश्रा, विनोदकान्त झा, सूर्यवली झा रिंकू, बिमलेश झा, परमानंद झा, भरत महापात्रा, कैलाशपति झा, कनकराज भारद्वाज
आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *