दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को पारस ग्लोबल अस्पताल में मुफ्त में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग टीका लगाने के लिए जुटे।
पारस अस्पताल के यूनिट हेड प्रणताप दास गुप्ता ने बताया कि यहां हजारों लोगों को अब तक कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आगे भी यहां लोगों का टीका लगाया जाता रहेगा। पारस अस्पताल एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। उसकी पहली प्राथमिकता समाज की बेहतरी व भलाई है। टीकाकरण शुरू करने से पूर्व अस्पताल परिसर में झंडोतोलन हुआ।