दरभंगा। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिला के बिरौल अंतर्गत मजरगाही पैक्स कार्यालय पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्डधारी परिवार को प्रति व्यक्ति मुफ्त में दिए जा रहे 5 किलो अनाज को झोला में बांटने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा की इस योजना का लाभ प्रत्येक लाभुक को मिलना चाहिए। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसे जनकल्याणकारी योजना के प्रति जागरूकता लाने हेतु भाजपा ने आज सोमवार से झोला में अनाज बांटने का अभियान शुरू किया है।
इस मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं आइटी मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कोविड एवं पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। उन्होंने कोविड के दौरान सरकार द्वारा किए कार्यों का पर भी प्रकाश डाला ।
वहीं सांसद ने अपने संबोधन ने कहा की जन वितरण प्रणाली के अनुज्ञप्तिधारी और प्रशासनिक पदाधिकारी इस बात का विशेष ख्याल रखें की प्रत्येक जरूरतमंद को इसका लाभ सही तरीके से मिले, क्योंकि यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा देश के जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रारम्भ किया है, इसीलिए इसमें किसी भी तरह का लापवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
सांसद श्री ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री द्वारा मार्च 2020 में किया गया था। प्रधानमंत्री ने कोविड – 19 महामारी को देखते हुए इस योजना की शुरुआत किया था, ताकि देश में कोई भी परिवार और व्यक्ति भूखा ना सोए।
सांसद ने कहा की 80 करोड़ से अधिक नागरिकों हेतु निःशुल्क राशन वितरण योजना अगले 5 महीने के लिए जुलाई से नवंबर तक के लिए विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा की इस योजना के तहत 204 लाख टन खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
सांसद श्री ठाकुर ने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है की देश का हर परिवार सशक्त हो,संपन्न हो और संकट के समय में भी निश्चिंत हो। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण आहार से ही स्वस्थ परिवार परिवार का निर्माण होता है और प्रधानमंत्री इसके लिए कृत संकल्पित है।
सांसद श्री ठाकुर ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सहित सभी कार्यकर्ता से अपील किया है कि सभी कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर लोगो को जागरूक और यथासंभव मदद करें ताकि सभी लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री का सपना है की इस कोविड काल में भी कोई व्यक्ति भूखा ना सोए। सांसद ने कहा की इस योजना के तहत पिछले वर्ष प्रत्येक परिवार को प्रति माह पांच किलो अनाज के साथ साथ दाल का भी वितरण मुफ्त में किया गया था। उन्होंने कहा की 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को इस योजना से सहारा मिला है।
इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं आइटी मंत्री जीवेश मिश्रा, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी , प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता , मंडल अध्यक्ष सीताराम मांझी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।