दरभंगा । लहेरियासराय सैयद नगर के पास एक सवारी बस पलट गई। दरभंगा बस स्टैंड से सवारी लेकर समस्तीपुर के लिए चला था ।लहेरियासराय के सैदनगर में अचानक बस पलट गई।
जानकारी के मुताबिक बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे।स्थानीय लोगों की मदद से यात्री को बाहर निकाल लिया गया ।दो लोग बस में दबे रह गए जिसमे एक बच्चा था जो मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। लोगों को पुलिस के प्रति गुस्सा था लोगों का कहना है कि चंद दूरी से पुलिस को आने में घण्टा भर लग गया।और मामले में पुलिस काफी तत्परता दिखाती है लेकिन इस भयानक दर्दनाक घटना में पुलिस को आने में बिलम्ब क्यों हुआ।