सीईटी-बी.एड. की परीक्षा में उर्तीर्ण अभ्यर्थियों का ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू

दरभंगा।सीईटी-बी.एड.2021 के लिए नामित नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से दो वर्षीय बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए सीईटी-बी.एड.2021 की परीक्षा में उर्तीर्ण अभ्यर्थियों का ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 01.09.2021 से शुरू है, जो 12.09.2021 तक चलेगी। सीईटी-बी.एड 2021 की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं महाविद्यालयों का चयन करना भी शुरू कर दिया है। अबतक कुल 7690 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दिया है। इसके साथ ही 6416 अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया में है। अबतक किये गये रजिस्ट्रेशन के आधार पर अभ्यर्थियों का सबसे ज्यादा झुकाव पटना विश्वविद्यालय में है। पटना विश्वविद्यालय में बी.एड. के कुल 300 सीट हैं। लेकिन, अबतक 1216 अभ्यर्थियों ने अपना पहला च्वाइस पटना विश्वविद्यालय के कॉलेजों को चुना हैं। कुल अभ्यर्थियों में आर्यभट्ट विवि के लिए 360, बीएनएमयू के लिए 607, बीआरए बिहार विवि के लिए 1063, जेपी विवि के लिए 162, केएसडीएसयू के लिए 17, एनएनएमयू के लिए 1076, मगध विवि के लिए 995, एमएमएच विवि के लिए 105, मुंगेर विवि के लिए 127, पाटिलीपुत्रा विवि के लिए 484, पटना विवि के लिए 1216, पूर्णिया विवि के लिए 328, टीएमबी विवि के लिए 604, वीकेएसयू के लिए 546 ने इन विश्वविद्यालय के कॉलेजों को अपना पहला च्वाइस चुना है।
राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग कराने में कोई परेशानी न हो इसके लिए कॉल सेंटर कार्य कर रहा है। ऑनलाइन काउंसिलिंग करने में अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की कुछ भी परेशानी होती है तो अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चार हेल्फलाइन नंबर 9431040712, 9431040713, 9431041694, 9431041696 इस प्रकार हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया इतना सरल है कि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।
ज्ञात हो कि सभी सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। 12.09.2021 तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के साथ महाविद्यालयों का भी चयन करेंगे। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के समय ही महाविद्यालयों का चयन भी करना है। अभ्यर्थी अधिकतम 12 महाविद्यालयों का चयन कर सकेंगे। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क इस प्रकार है- अनारक्षित – 1000 रुपये, बीसी, इबीसी, महिला, इडब्ल्यूएस, दिव्यांग के लिए 750 रुपये एवं एससी/एसटी के लिए 500 रुपये। राज्य भर के 14 विश्वविद्यालयों के 340 बी.एड कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया की जायेगी। इन 340 बी.एड कॉलेजों में 36,800 सीट नामांकन के लिए उपलब्ध है। इसमें 07 सरकारी, 29 कांस्टीट्यूएंट, 304 प्राइवेट, 23 अल्पसंख्यक, 08 महिला व 01 पुरूष कॉलेज शामिल है। सभी कॉलेजों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने सुविधानुसार कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। कॉलेज का आवंटन मेधा, रोस्टर एवं चुनाव के आधार पर होगा। 18.09.2021 को वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को आवंटित महाविद्यालयों का नाम जारी कर दिया जाएगा। 19.09.2021 से 25.09.2021 तक अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय के लिए स्वीकृति देंगे तथा 3000 रुपये अंश शुल्क (सभी अभ्यर्थियों के लिए) ऑनलाइन ही जमा करेंगे। इसके बाद 22.09.2021 से 29.09.2021 तक अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय में जाकर प्रमाण-पत्र सत्यापन और नामांकन करा सकेंगे। काउंसिलिंग से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *