पंचायत चुनाव में उपयोग होने वाले ई भी एम एवं मतों की गिनती हेतु 70 दुकानें खाली कराया गया

दरभंगा।पंचायत चुनाव को लेकर ई भी एम को रखने एवं वोटों की गिनती हेतु दरभंगा बाजार समिति के 70 दूकानों को खाली करने हेतु अनुमंडलीय पदाधिकारी, सदर द्वारा दी गई नोटिस को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका के नेतृत्व में जिलाधिकारी डा त्याग राजन, एस एम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बाजार समिति एवं चैम्बर की ओर से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि पंचायत चुनाव हैतु बाजार समिति को खाली कराने से समिति के व्यापारियों को बहुत ही परेशानी होगी, चूंकि यह चुनाव चार महीनों तक चलेगा , व्यापारियों के बिल्कुल व्यापार बन्द होने से खाद्यान एवं आवश्यक बस्तुओं का अभाव भी संभव है। चूंकि यह समिति दरभंगा ही नहीं समस्तीपुर एवं मधुबनी जिला को भी समान आपूर्ति करता है। व्यापारी अबतक पिछले 18 महीनों से योंही कॅरोना से पीड़ित रहें है, अब व्यापार बन्द होने से दोहरी मार से मानसिकता के शिकार हो जावेंगे। दिए गए उधार की रकम भी चार महीनों तक नही आ पायेगी । बाढ़ की वजह से व्यापार खाली करने हेतु गोदामों का भी अभाव है, एवं अन्य होने वाली समस्याओं की और ध्यान आकृष्ट किया। सहानभूति पूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि वे समझते है कि व्यापारियों को कठिनाइयां है, परन्तु उनकी भी कुछ मजबूरी है, उन्होंने इसके पूर्व कई स्थानों का भी निरीक्षण किया है, एक आई आई टी , रामनगर को भी देखा है । उन्होंने यह बताया कि पूरे चार महीने नही लिया जाएगा। अभी प्रारम्भ में 17 सितम्बर को लेकर पहले चुनाव की गिनती के बात छोड़ दिया जाएगा, फिर 20 दिनों के बाद लिया जाएगा, इसी प्रकार दूसरे चरण एवं अन्य चरणों मे भी किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को कहा कि इस प्रक्रिया से बार बार मालों को लाना फिर ले जाना, फिर लाना लेजाना बहुत ही दिक्कत होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि वे यह प्रयास करेंगे कि व्यापारियों को कम से कम कठिनाइयाँ हो इसका ख्याल रखा जाएगा। इसके बाबजूद भी उनके द्वारा अन्य स्थानों का भी निरीक्षण कराया जा रहा है, यदि सम्भव हुआ तो उस और भी देखा जाएगा, लेकिन समिति के लोगों को तैयार तो रहना ही पड़ेगा। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को यह सुझाव दिया मि दुकानों को खाली न कर कर समिति के जो दस प्लेटफार्म है उन्हें इस कार्य हेतु लिया जा सकता है। प्रतिनिधि मंडल में चैम्बर के प्रधान सचिव सुशील जैन, पवन बागरिया, समिति के ओर से मनोज साह, मनोज महासेठ, कृष्णदेव साह, सोनू पूर्वे,उमेश कुमार सिंह, आशीष कारक, नीरज खेड़िया एवं चैम्बर के बाहर करीब समिति के 60-70 व्यवसायी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *